शिविर में 51 युवाओं ने किया रक्तदान

जोगिन्दरनगर : रक्तदान से बढ़कर कोई भी दान नहीं है. रक्तदान से किसी व्यक्ति को जीवन दान तो मिलता ही है साथ में मिलती हैं ढेरों दुआएं.

मेले के उपलक्ष में किया रक्तदान

ऐसा ही रक्त का महादान जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लोगों ने किया है जिसके लिए जोगिन्दरनगर डॉट कॉम भी सभी रक्तदान करने वाले सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद करता है. 15 सितम्बर को आयोजित होने वाले रेडक्रास मेले के उपलक्ष में वीरवार को जोगिन्दरनगर के सिविल अस्पताल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

एसडीएम कल करेंगी पुरस्कृत

इस शिविर में मंडी से आई विशेष टीम की अगुवाई में जोगिन्दरनगर क्षेत्र के  51 लोगों ने 51 यूनिट रक्त का महादान किया. रक्तदान में भाग लेने वाले युवाओं का जोगिन्दरनगर की एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा ने विशेष आभार जताया है. 15 सितम्बर को होने वाले रेडक्रास मेले में एसडीएम के द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *