सांप ने महिला को 18वीं बार काटा

लडभड़ोल : क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ोल के गांव जमथला निवासी एक महिला को 18वीं बार सांप ने डस लिया। महिला बैजनाथ अस्पताल में उपचाराधीन है। जमथला निवासी वंदना (33) पत्नी जीवन ¨सह को सोमवार दोपहर बाद सांप ने उस समय डस लिया, जब वह अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए वंदना को लडभड़ोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां से उसे बैजनाथ अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुमित कुमार व चालक सुनील शर्मा ने बताया कि वंदना को बैजनाथ अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार आ रहा है। महिला के परिजनों के मुताबिक वंदना के सांप ने उसे 18वीं बार डसा है।

स्रोत : दैनिक जागरण

मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *