सैलानियों से पैक हुई विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग घाटी

विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़-बिलिंग इन दिनों पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार है। देश के विभिन्न निचले राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने तथा रोमांचक पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के लिए हजारों पर्यटक बीड़ बिलिंग घाटी का रुख कर रहे हैं।

उड़ान भरने का स्थान बिलिंग

सप्ताहांत के दौरान घाटी में पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैए जिससे यहां का पर्यटन कारोबार चरम पर पहुंच गया है। पर्यटकों की भारी आमद के चलते घाटी के अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और कैंपिंग साइट लगभग पूरी तरह भर चुके हैं।

स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पर्यटकों को ठहरने के लिए पहले से बुकिंग करवानी पड़ रही है। बीड़ बिलिंग की मनमोहक वादियों और शीतल हवाओं के बीच पर्यटक टेंडम पैराग्लाइडिंग उड़ानों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट संचालकों, कैंपिंग साइट मालिकों, टैक्सी चालकों और पैराग्लाइडिंग पायलटों के कारोबार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस समय घाटी का व्यापार पूरी तरह चमक उठा है और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है।

दूसरी ओर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। घाटी में आने वाले हजारों पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवानेए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

साडा एसएडीए के पैराग्लाइडिंग सुपरवाइजर रणविजय ने बताया कि बीड़ बिलिंग घाटी इन दिनों विशेष रूप से सप्ताहांत पर पर्यटकों से लबालब भरी हुई है।

प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक बिलिंग से टेंडम उड़ानों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

रणविजय ने बताया कि एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम के निर्देशों तथा पर्यटन विभाग द्वारा जारी नियमों के अनुसार किसी भी पायलट को आवश्यक दस्तावेजों के बिना उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाती।

सभी पायलटों के लाइसेंस, दस्तावेज और पैराग्लाइडिंग उपकरणों की नियमित जांच की जाती है। साथ ही मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है और खराब मौसम में किसी भी प्रकार की उड़ान की अनुमति नहीं दी जाती।

उन्होंने बताया कि लैंडिंग साइट पर भी प्रशासन की विशेष निगरानी रहती है ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। गौरतलब है कि बीड़.बिलिंग को विश्व के सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग स्थलों में गिना जाता है।

गर्मियों के मौसम में यहां देश.विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैंए जिससे क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलता है। वर्तमान में पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बीड़.बिलिंग रोमांचक पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *