हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 11 से 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 9-10 अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

13 से 15 अप्रैल तक बारिश

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश, जबकि चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। 13 अप्रैल के लिए कई भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 9.5, भुंतर 7.1, कल्पा 2.6, धर्मशाला 15.6, ऊना 11.6, नाहन 17.7, केलांग -1.4, पालमपुर 12.5, सोलन 9.7, मनाली 8.3, कांगड़ा 13.0,

मंडी 9.7, बिलासपुर 11.6, हमीरपुर 10.0, चंबा 11.6, डलहौजी 10.7, जुब्बड़हट्टी 14.2, कुफरी 9.2, कुकुमसेरी 3.2, नारकंडा 6.4, भरमौर 8.7, रिकांगपिओ 6.2, सेऊबाग 6.5,

धौलाकुआं 13.2, बरठीं 9.5, कसौली 15.3, पांवटा साहिब 17.0 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान

ऊना 35.8
बिलासपुर 33.8
कांगड़ा 32.2
मंडी 31.8
सुंदरनगर 31.6
चंबा 30.9
हमीरपुर 30.1
भुंतर 29.6
नाहन 29.2
धर्मशाला 28.1
शिमला 22.6

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *