मौसम अपडेट : रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी शीतलहर

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने फिर करवट बदली है। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10, 11, 15 और 16 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

अगले सात दिनों के दौरान शेष दिनों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 11 से 13 फरवरी के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 12 से 14 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.6, नाहन 8.5, केलांग -4.0, पालमपुर 7.5, सोलन 5.2, मनाली 5.4, कांगड़ा 9.9, मंडी 7.6, बिलासपुर 6.7, चंबा 8.8, डलहाैजी 8.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुकुमसेरी -3.1, सेऊबाग 4.5, बरठीं 6.2, सराहन 7.7 व ताबो में -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान

रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, बिलासपुर में 27.0, सुंदरनगर में 25.7, कांगड़ा में 25.6, मंडी में 25.5, सोलन में 24.0, नाहन में 23.9, चंबा में 23.5, शिमला में 18.6, मनाली में 15.5, भरमौर में 13.3 और कल्पा में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *