हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट ज़ारी

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 और 22 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

19 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 20 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *