हिमाचल में 3 दिन के लिए तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट ज़ारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को राज्य में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिला में देखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप शरीर को जला रही है। मैदानी इलाके तो भट्ठी की तरह दहक रहे हैं। इसी बीच एक राहत की खबर मौसम विभाग ने जारी की है।

मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को राज्य में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिला में देखने को मिलेगा।

इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 30 मई को सात जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में खराब मौसम का येलो अलर्ट रहेगा।

31 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा। मौसम विभाग न बुधवार के लिए आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और चंबा में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम करवट लेगा।

मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *