जोगिन्दरनगर में चल रहे वैदिक सप्ताह का हुआ समापन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के तहत स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिन्दरनगर में चल रहे वैदिक सप्ताह का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मंत्रोच्चारण तथा वेद प्रचार रैली का भव्य आयोजन किया गया।

डीएवी स्कूल जोगिन्दरनगर में रैली के लिए तैयार छात्र छात्राएं

समापन समारोह की शुरुआत वैदिक हवन और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक वेद मंत्रोच्चारण से हुई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने मिलकर वेद प्रचार रैली निकाली।

जोगिन्दरनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली विद्यालय तक पहुंची। रैली के माध्यम से वैदिक ज्ञान, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।

छात्रों ने हाथों में प्रेरणादायक संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनमानस को वैदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि वैदिक शिक्षा हमारे जीवन को सही दिशा देने वाली है और इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है।

उन्होंने सभी शिक्षकों, गैर शिक्षकों और छात्रों का आयोजन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस आयोजन ने न केवल विद्यालय बल्कि समूचे नगर में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *