हिमाचल प्रदेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन पर लाखों की भीड़ उमड़ती है त्योहारों के मौसम में, खासकर क्रिसमस की पूर्व संध्या और नए साल के मौके पर लाखों पर्यटक हिमाचल प्रदेश में आते हैं। इस बार अटल टनल रोहतांग से रिकार्ड 28,210 वाहनों की आवाजाही हुई।

मनाली में उमड़े पर्यटक

राज्य के सभी प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है, विशेषकर 9.2 किलोमीटर अटल टनल रोहतांग, जो 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। इस बार 25 अक्तूबर तक अटल टनल रोहतांग से रिकार्ड 28,210 वाहनों की आवाजाही हुई है।

वाहनों की यह संख्या अभी तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है जिनकी आवाजाही अटल टनल रोहतांग से हुई है। इनमें 14865 वाहन आये जबकि 13345 वाहन वाहर हुए है। आज अटन टनल रोहतांग के एरिया में मौसम साफ रहेगा। रिकार्ड वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगने की समस्या पैदा हो सकती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हम लाखों की संख्या में इतनी बड़ी संख्या में राज्य में आए पर्यटकों का स्वागत करते हैं।” उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को 12000 से अधिक वाहनों के साथ अटल टनल, रोहतांग में लगभग 65000 पर्यटक दर्ज किए गए।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल जल्द ही आपदा के बाद उभरेगा और इस बात का प्रमाण है कि आज हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले दोनों का स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल लगभग माइनस 12 डिग्री तापमान में यातायात को सुचारू रूप से प्रबंधित करने के लिए सराहनीय काम कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर कोई सुरक्षित रहे।

अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों को कुल्लू और लाहौल स्पीति पुलिस से बहुत ही महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित कर रहे हैं।

श्री मयंक चौधरी, भापुसे, पुलिस अधीक्षक लाहौल एवं स्पिति स्वयं पुलिस अधिकारियों और पर्यटकों की सक्रिय रूप से निगरानी करके उन्हें निर्देशित कर रहे हैं।

लाहौल एवं स्पीति और कुल्लू जिले के पुलिस कर्मियों ने -12 डिग्री तापमान में भी पर्यटकों को बहुत ही पेशेवर तरीके से सम्भाल कर उनका मार्ग दर्षन कर रहे हैं। चुनौतीपूर्ण -12 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद, पुलिस बल चौबीसों घंटे अथक परिश्रम कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस पर्यटकों से आग्रह करती कि वे स्थानीय प्रशासन मौका पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के दिशा-निर्देशों व यातायात नियमों की पालना करके सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का आनंद लें।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।