टिकरू स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में शनिवार को प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया.

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली. इस अवसर पर प्रधानाचार्या और एसएमसी अध्यक्ष ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस बारे विस्तृत जानकारी दी.

प्रधानाचार्या ने बच्चों से नशे जैसी बुराई से दूर रहने बारे जागरूक किया तथा कहा कि सभी बच्चे पढ़ाई में विशेष ध्यान दें।

स्कूल में कार्यरत डीपीई मनजीत गोस्वामी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। राजनितिक शास्त्र के प्रवक्ता सुभाष चंद ने मंच संचालन किया।

स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से सराबोर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भाषण क्यान के माध्यम से सुनाया गया.

इसके अलावा काम्प्लेक्स स्कूल के तहत स्थित स्कूलों राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू,चांदनी और रोपड़ी में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. समस्त जानकारी स्कूल में कार्यरत टीजीटी और मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *