होम

बारिश न होने से किसानों- बागबानों की बढ़ी चिंता

मंडी जिला में बारिश के न होने से किसान व बागवान परेशान हैं। बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। अगर आने वाले दिनों में बारिश व ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होती है तो गेहूं के साथ अन्य फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल

बता दें कि सर्दियों के मौसम के चलते जैसे-जैसे दिसंबर माह का अंत हो रहा है, वैसे-वैसे धुंध व कोहरे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

रात के समय कोहरे से जहां दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो धुंध के कारण बड़े वाहन चालकों की भी मुश्किलें बढऩे लग गई है।

इस संबंध में प्रशासन की ओर से जिला के लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ धुंध व कोहरा बढ़ेगा। इस दौरान दिन व रात को धुंध व कोहरे के दौरान वाहनों की गति को धीमी रखें।

ताकि बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। गौरतलब है कि इन दिनों क्रिसमस व नए वर्ष के उपलक्ष्य में बाहरी राज्यों के हजारों लोगों ने हिमाचल प्रदेश में प्रस्थान किया है।

जिसके चलते चंडीगढ़-मनाली व जोगिंद्रनगर-मंडी एचएच पर बाहरी राज्यों के वाहन खूब दौड़ रहे हैं।

दिन-रात वाहनों की आवाजाही जारी है। वहीं पर्यटन स्थलों में स्थित होटल पूरी तरह बुक हैं। पर्यटन स्थलों पर बाहरी राज्य के लोगों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया है।

वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि धुंध के दौरान चालक वाहनों को धीमी गति से चलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *