बंद हुई टिकरू को सैंथल व चौंतड़ा (वाया पड़ेन) से जोड़ने वाली सड़क

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत योरा गाँव के करीब त्रिवेणी संगम में टिकरू-भालारिहड़ा को सैंथल पड़ेन होते हुए चौंतड़ा से जोड़ने वाली सड़क बरसात शुरू होते ही बंद हो गई है।

बरसात शुरू होते ही बंद हुई टिकरू -सैंथल सड़क

पुल न होने के कारण पानी की निकासी के लिए खड्ड में पाइपें बिछाई गई थीं। लेकिन बरसात शुरू होते ही अब लोकनिर्माण विभाग ने इन पाइपों को निकाल दिया है।

जिसके कारण यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। साथ ही पैदल राहगीरों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ग्राम पंचायत मैन भरोला के उपप्रधान संजय जम्वाल ने कहा कि जब इस सड़क का निर्माण हो रहा था तब भी उन्होंने मांग उठाई थी कि सड़क निर्माण के साथ-साथ खड्ड में पुल का निर्माण किया जाना चाहिए।

साथ ही इस सड़क के निर्माण से प्राचीन महात्मा जुलाई नाथ जी की कुटिया को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। पिछली बरसात में भी कुटिया को काफी नुकसान पहुंचा था।

लेकिन विभाग ने छुटपुट डंगे लगाने के अलावा इसकी सुरक्षा के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थान महात्मा जुलाई नाथ जी की तपोस्थली है तथालोगों की आस्था इस स्थान के साथ जुड़ी हैं।

अगर इस कुटिया को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग की होगी। क्योंकि विभाग ने जानबूझकर इस कुटिया को खतरे के मुहाने पर खड़ा किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर विभाग जल्द इसकी सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं करता है तो स्थानीय लोगों को लामबंद होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें >>

तरंगड़ी महादेव योरा जोगिंदर नगर (वीडियो सहित वृत्त-चित्र)

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *