बरसात के चलते मंडी -नारला फोरलेन में कटिंग पर लगी रोक

मंडी से नारला तक बन रहे फोरलेन सड़क के निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने रविवार को द्रंग कटिंडी संपर्क मार्ग सहित द्रंग से नारला तक के संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निर्माणाधीन फोरलेन में यातायात हो रहा प्रभावित

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के दौरान कटिंग का कार्य रोका जाए तथा जहां कटिंग हो चुकी है, वहां शीघ्र पक्के डंगे लगाए जाएं ताकि बरसात में जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इस रास्ते में कोई और कटिंग कार्य नहीं किया जाएगा। निरीक्षण टीम में कार्यकारी भूमि अधिग्रहण अधिकारी भावना वर्मा, एनएच के साइट इंजीनियर अमित कुमार, गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी स प्रवीण कुमार तथा परियोजना निदेशक व जीएम विकास नागर शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण के चलते कई स्थानों पर बार.बार यातायात बाधित हो रहा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *