जोगिन्दरनगर उपमंडल में सक्रिय है चोर गिरोह

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल में सक्रिय चोर गिरोह के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार रात को भी किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा एहजू पंचायत के खोली गांव में एक मकान में सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया। ये चोर अक्सर बंद घरों को अपना निशाना बनाते हैं । खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जिस घर के मालिक घर से बाहर होते हैं।

खोली गाँव के एक घर में चोरों ने बिखेरा सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात हो रही भारी बारिश के बीच चोरों ने खोली गांव निवासी प्रीतम पठानिया के घर का ताला तोड़ कर घर में रखा सामान बिखेरा लेकिन उनके हाथ कुछ नही लगा। प्रीतम पठानिया काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं और बंद घर देख चोरों ने घर में सेंध लगा दी लेकिन उन्हें कुछ प्राप्त नही हुआ।

उल्लेखनीय है कि उपमंडल में इन दिनों कोई अज्ञात चोर गिरोह सक्रिय है जो आए दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इन चोरों ने जहां पुलिस के नाक में दम कर रखा है वहीं आम आदमी के लिए भी यह परेशानी का सबब बने हुए हैं।

यह चोर अकसर बंद घरों को अपना निशाना बनाते हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में जिस घर के मालिक घर से बाहर होते हैं। उन्ही घरों में अधिकांश चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और चोरों के काबू न आने से भी उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *