रोहतांग सहित शिंकुला व बारालाचा दर्रों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

मंगलवार को रोहतांग सहित शिंकुला व बारालाचा दर्रों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, वहीं लाहौल व मनाली घाटी में बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश के बीच लेह मार्ग सहित सभी दरों में वाहनों की आवाजाही सुचारू रही।

हिमाचल में ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हुआ ताज़ा हिमपात

प्रशासन ने पर्यटकों को मौसम व सड़कों की हालत को देखकर ही सफर करने की सलाह दी है। सोमवार रात को भारी बारिश हुई, वहीं रोहतांग के इस ओर दर्रे सहित धुंधी जोत, मकरवेद व शिकरवेद, हनुमान टिब्बा व इंद्र किला सहित समस्त ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ है।

दर्रे के उस पार लेडी ऑफ केलांग, छोटा व शीघ्रि ग्लेशियर और चंद्रताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित समस्त ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ है।एस.पी. लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि मौसम व सड़कों की बहाली की समस्त जानकारी जुटाने के बाद ही सफर करें।

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी कहीं-कहीं पर मेघ गर्जना के साथ भारी वर्षा की संभावना है। 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक किसी भी प्रकार का अलर्ट नहीं है, अपितु कुछ स्थानों पर वर्षा होने की आशंका है।

वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला सहित काहू, जुब्बड़हट्टी, कंडाघाट आदि में खूब वर्षा हुई है, जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में वर्षा नहीं हुई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *