मंडी-पठानकोट एनएच में महेड़ के पास 12 घंटे बंद रहा यातायात

मंडी-पठानकोट एनएच महेड़ के पास फि र पूरी रात यातायात के लिए बाधित रहा। जिससे सैंकड़ों वाहन रात भर जाम में फंसे रहे। यात्रियों को भूखे प्यासे रात गुजारनी पड़ी।

महेड़ के पास पूरी रात यातायात के लिए बाधित रहा

यहां फोरलेन की ताजा कटिंग की दलदल में वाहन फंस गए। जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। रविवार शाम 6 बजे से बाधित एनएच में सोमवार प्रात: 6 बजे यातायात बहाल हो पाया।

सोमवार तड़के पुलिस बल स्थिति को संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके बाद गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीनरी से धक्का लगा कर दलदल में फंसे वाहन निकाले गए।

रात भर जाम में फंसे यात्रियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी और प्रशासन के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला।

यात्रियों में संजय कुमार, दीवान चंद, सुरेश, कुलदीप, मनोज कुमार, रमेश ठाकुर सहित अन्यों ने कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान जाम लगने की बात मानते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का जिम्मा भी कंस्ट्रक्शन कंपनी का है।

लेकिन यात्रियों को को आपरेट करने की बजाए कंपनी के कर्मचारी उल्टा रौब दिखा धमकाते हैं। जिसके खिलाफ प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *