हिमाचल की बेटी ने अब 5000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मैडल

हिमाचल की बेटी उड़न परी सीमा ने गोवा में आयोजित 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। चम्बा की इस बेटी ने गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय एथलैटिक्स चैंपियनशिप में एक और गोल्ड मैडल अपने नाम किया है।

हिमाचल की बेटी गोल्ड मेडल के साथ

इससे पहले उड़नपरी सीमा ने इसी प्रतियोगिता में 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उड़नपरी सीमा ने एक ही महीने में 3 नैशनल गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल हासिल कर नया कीर्तिमान हासिल किया है।

सीमा ने साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं है। उनकी उड़ान को अब रोक पाना संभव नहीं है।

सीमा ने पूरे देश में चम्बा व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला चम्बा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के रेटा गांव की सीमा एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं।

अब तक वह कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है। उसका लक्ष्य 2024 के पैरिस ओलिम्पिक है।

इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। जल्द ही वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेगी और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *