जोगिन्दरनगर में बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रहा रोटरी क्लब

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल में परमार्थ का कार्य कर रहे रोटरी क्लब जोगिन्दरनगर और इनके साथ सहयोग कर रहे दानी सज्जन बेटी की शादी के लिए फिर मददगार साबित हुए हैं।

जोगिन्दरनगर में बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रहा रोटरी क्लब

मेहमानों की दावत के लिए राशन और कंबल समेत जरूरी सामान उपलब्ध करवाकर यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र की बेटियों की पढ़ाई के अलावा उनकी शादी भी धूमधाम से करवाने के लिए रोटरी क्लब के सदस्य हमेशा आगे रहे हैं।

शुक्रवार को रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य अजय ठाकुर, राम लाल वालिया ने बताया कि रोटरी क्लब 2026-27 के इलैक्टिड सचिव राकेश ठाकुर के अथक प्रयासों से बेटी की शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए राशन, कंबल और ऐसा जरूरी सामान उपलब्ध करवाया है जो परिवार के सदस्यों के लिए काफी राहत प्रदान करेगा।

मौके पर मौजूद जिला भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने कहा कि रोटरी क्लब के तत्वाधान से इससे पहले भी पांच बेटियों की शादी के लिए आवश्यक राहत रोटरी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

उन्होंनें बताया कि मंडी जिला में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भी रोटरी का सहयोग काबिले तारीफ रहा था।

इससे पहले रोटरी के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण शर्मा, सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी रोटरी के कार्य जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हुए हैं। See l