जोगिन्दरनगर क्षेत्र में फिर शुरू हुई बारिश और बर्फ़बारी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आसपास के क्षेत्र में फिर से बारिश शुरू हो गई है। इसके अलावा जोगिन्दरनगर की पहाड़ियों में फिर से बर्फ़बारी शुरू हो गई है। यह बारिश और बर्फ़बारी किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

विन्च कैंप में बर्फबारी का एक नज़ारा

कई महीनों से सूखे की मार झेल रही गेहूं और अन्य फसलों के लिए संजीवनी मिली है तथा किसान और बागवान खुश हैं। जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शनिवार शाम को ही मौसम ने करवट बदली थी तथा हल्की बूंदाबांदी शाम को ही शुरू हो गई थी।

जगैहड़ा गाँव में बारिश के बाद गेहूं की फसल का एक नज़ारा

शनिवार दोपहर के समय भी पहाड़ियों में थोड़ी देर का लिए बर्फ़बारी हुई थी। रविवार सुबह के समय ज़ारी बारिश और बर्फ़बारी के कारण समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शीतलहर ज़ारी है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी बादल और बरसेंगे और बर्फ़बारी भी होगी जो कुल मिलकर किसान व बागवान के हित में है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *