जीवन ठाकुर ने पंजालग स्कूल में सम्मानित किए मेधावी

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमेें प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों का हौंसला बढ़ाया। अतिथि देवो भव की तर्ज पर पाठशाला प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को टोपी,शॉल व मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

मेधावी बच्चों के साथ जीवन ठाकुर

समारोह में उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमें प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो एक सामान्य एवं गरीब परिवार से संबंध रखता है व सभी वर्ग के लोगों की परवाह उनके द्वारा की जा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण हमने बाढ़ के समय में देखा है जब मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से प्रदेश की जनता को सौंप दी।

घर बनाने के लिए पहले लगभग डेढ़ लाख रू की धनराशि सरकार द्वारा लोगों को दी जाती थी उसे ध्यान देखते हुए मुख्यमंत्री महोदय ने बाढ़ पीड़ितों को वो धन राशि 7 लाख रू कर दी।

वहीं प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भी प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे यूवा बढ़ते हुए नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिससे जोगिंदर नगर भी अछूता नहीं है।

स्कूल में हुआ जीवन ठाकुर का भव्य स्वागत

आज जोगिंदरनगर के युवा भी चिट्टे के नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो की बहुत गलत बात है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है ताकि उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा खेलों में प्राप्त की अनेकों उपलब्धियों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की एवम विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर देश राज प्रधानाचार्य पंजालग, मधु देवी प्रधान कथौन, संजीव शर्मा पूर्व जिलापरिषद, संजय चौहान प्रधान ऊटपुर, रेनू देवी प्रधान पीहड़ बेहडलू, प्रीतो देवी प्रधान खद्दर, विवेक जसवाल प्रधान सिमस, जोगिंदर पाल बीडीसी ढेलू, विजय कुमार उप प्रधान खद्दर, प्रवीण शर्मा, भूतपूर्व सैनिक लीग के प्रधान, भारत म्मणिया,

नरेंद्र सिंह, रक्षा देवी प्रधान महिला मंडल, देश राज पूर्व प्रधान कथौन, लालमन पूर्व प्रधान कथौन, देश बंधु, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, आशीष शर्मा जेई जल शक्ति विभाग,

ज्ञान चंद जेई लोक निर्माण विभाग, कर्ण गुलेरिया एसडीओ बिजली विभाग, यश पाल जेई बिजली विभाग, समस्त महिला मंडल, युवक मंडल आदि मौजूद रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *