होम

प्रधानमंत्री ने किया बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी प्रदेश में रेल नेटवर्क सुदृढ़ होगा और लोगों को और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होंगी।

प्रधानमंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

काँगड़ा में किया संबोधित

राज्यपाल आज कांगड़ा जिले के बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वह यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल तौर पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत देश भर में एक साथ 554 स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1585 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर उपस्थित थे।

ये हैं परियोजनाएं

इन परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के भी बैजनाथ पपरोला स्टेशन तथा एक रोड ओवरब्रिज और अंडरपास को भी शामिल किया गया है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी ने भी लोगों को संबोधित किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, सहायक मंडल रेल प्रबंधक आर.के. कालरा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, सहित जिला प्रशासन तथा रेलवे के अधिकारी तथा अय गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *