लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा चुनाव में उतर सकती हैं। प्रतिभा सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा, वो उन्हें मंजूर होगा।

प्रतिभा सिंह

लोगों का हमेशा रहा है समर्थन

इससे पूर्व भी उन्होंने सभी चुनाव हाईकमान के कहने पर ही लड़े हैं। उपचुनाव में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। बावजूद इसके उन्होंने हाईकमान के कहने पर जोखिम उठाया और चुनाव में जीत दर्ज की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उस समय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन को दो महीने ही हुए थे। लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया।

हाई कमान ने पूछी थी राय

उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर हाईकमान ने उनसे उनकी राय पूछी थी। इस पर उन्होंने चुनाव न लड़ने की अपनी प्रतिक्रिया हाईकमान के पास रख दी थी, लेकिन अभी तक हाईकमान ने हिमाचल की किसी भी सीट को लेकर प्रत्याशी का चयन नहीं किया है।

मेहनत से जीतेंगे चुनाव

प्रतिभा सिंह पर मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने का बड़ा दबाव है। ऐसे में हाईकमान अब उन्हें मंडी से प्रत्याशी बनाने का फैसला करती हैं, तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते जितने भी प्रत्याशी होंगे, उनके लिए पूरी मेहनत करेंगे। कांग्रेस ने ही हिमाचल में विकास किया है।

जल्द ही उतरेंगे फील्ड में

उन्होंने कहा कि जल्द ही टिकटों पर फैसला लिया जाएगा। हाईकमान के सामने नाम शार्टलिस्ट किए गए हैं। जिन नामों पर सहमति बनेगी, फील्ड में उतरकर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारों लोकसभा समेत सभी उपचुनाव इस बार कांग्रेस जीतेगी।

देखनी होगी कंगना रणौत की भूमिका

कंगना रणौत एक्ट्रस हैं और वह पहली बार राजनीति में उतरी हैं। उनकी यहां भूमिका कैसी रहेगी, यह देखने वाली बात होगी। कंगना एकदम राजनीति में आ गई हैं।

कंगना रणौत के उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह यह पहली प्रतिक्रिया आई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजनीति और कलाकारी दोनों अलग बातें हैं।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।