टिकरू स्कूल में डॉक्टर शबनम ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में वीरवार को एंटी ड्रग्स एवं तम्बाकू निषेध विषय पर टिकरू आयुर्वेदिक विभाग की डॉक्टर श्रीमती शबनम ठाकुर ने स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक किया. यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में हुआ.

प्रधानाचार्या ने डॉक्टर शबनम का स्कूल में पधारने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

इस अवसर पर डॉक्टर शबनम ने नशे और तम्बाकू के दुष्प्रभावों बारे बच्चों को विस्तार से जानकारी दी. उन्होंनें बच्चों को बताया कि नशा स्वास्थ्य,शिक्षा और भविष्य के लिए अत्यंत हानिकारक है.

उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है, आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। उन्होंने कहा आज के युग में नशे के कई तरह के साधन उपलब्ध हैं। भारत में मुख्य रूप से तंबाकू और इसके उत्पाद नशे के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

भारत में मुंह के कैंसर से मरने वालों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। आज आवश्यकता है कि हम व्यक्तिगत सामाजिक स्तर पर अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं तथा स्वस्थ जीवन व नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लें। 

उधर प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने बच्चों को संबोधन के दौरान बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा उन्हें हमेशा सही मार्ग पर चलना चाहिए. प्रधानाचार्या ने डॉक्टर शबनम का इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए हार्दिक धन्यवाद भी किया. प्रधानाचार्या ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों को नई सीख मिली तथा सकारात्मक सन्देश प्राप्त हुआ.

इस अवसर पर स्कूल में अंग्रेजी के प्रवक्ता श्री रविन्द्र कुमार और डीपीई श्री मनजीत गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *