जोगिंदरनगर : जोगिन्दरनगर गैस एजेंसी के प्रभारी श्री राकेश कुमार ने जोगिन्दरनगर क्षेत्र की सर्वसाधारण जनता से निवेदन किया है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन मिस्ड काल 845495555 कर जो 6 अंकों का डाक कोड एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं वह मात्र केवल आपके गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए ओटीपी है जो कि आपका गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय अनिवार्य है जिसकी वैधता प्रति माह की अंतिम तारीख तक होती है।
और यह कोड किसी भी तरह से किसी भी कैश उपभोक्ता को उनके गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए माह की कोई भी तिथि को निश्चित नहीं करता है अपितु गैस की आपूर्ति व वितरण आईओसी प्लांट से निरंतर आ रहे लोड पर निर्भर होता है
इसके अलावा यदि किसी कारणवश डाक ओटीपी आने के बाद किसी भी गैस उपभोक्ता को माह के अंतिम तारीख तक उनका सिलेंडर डिलीवर नहीं होता है तो उसे स्थिति में अगले माह में प्राप्त डीएससी ओटीपी मान्य नहीं होगा जिससे गैस उपभोक्ता को अपने सिलेंडर को भरवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए सर्वसाधारण जनता से अनुरोध है कि अपने गैस सिलेंडर को भरवाने के लिए केवल उसी दिन ऑनलाइन में सरकार 845495555 पर करके डाक ओटीपी प्राप्त करें जिस दिन आपके घर द्वार फोकल प्वाइंट में गैस की गाड़ी आती है ताकि किसी भी तरह की कठिनाई को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी प्रकार यह भी सूचित किया जाता है कि पिछले 3 महीने से आईओसी के गैस प्लांट से लोड मांग के अनुसार काम आने पर रूट लगभग 25 दिन देरी से चल रहा है जिसकी पूर्ति आईओसी प्लांट के द्वारा गैस वहां के लोड निरंतर आते रहने से पूरी की जाएगी और प्रत्येक उपभोक्ता को सिलेंडर मात्र उनके अपने क्षेत्र में ही मिलेगा। सहयोग देने के लिए धन्यवाद।




























