18 से 24 नवम्बर तक होंगे अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टैस्ट

मंडी : अग्निवीर भर्ती के तहत मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के फिजिकल टैस्ट 18 से 24 नवम्बर तक पड्डल ग्राऊंड मंडी में होंगे।

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामत ने बताया कि फिजिकल टैस्ट में भाग लेने के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार एक नवम्बर के बाद वैबसाइट पर लॉगिन करके अपने एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड उम्मीदवार की पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजे जाएंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *