भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड मेडल

19वें एशियाई खेल हांगझाउ 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने जापान पर जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल कर पेरिस ओलंपिक का टिकट भी कटवा लिया है।

भारतीय हाकी टीम

शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 5-1 से मात दी। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने जबरदस्त खेल दिखाया और मैच में सबसे ज्यादा गोल दागे।

उन्होंने दो गोल दागे, वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रेहिदास ने एक-एक गोल दागा।

उधर, जापान की ओर से एकमात्र गोल दागा गया, जिसे सेरेन तनाका किया। इसी के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी टिकट कटवा लिया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *