भूकंप के झटकों से हिला किन्नौर, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता, जानमाल का नुकसान नहीं

शिमला : हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज बताया कि सुबह करीब 10:50 बजे कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

बहरहाल भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किन्नौर व आसपास के स्थानों में किसी तरह के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। खासकर चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों को अति संवेदनशील ज़ोन 4 व 5 में शामिल है।

वर्ष 1905 में चम्बा और कांगड़ा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप की वजह से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे। राज्य के अधिकतर इलाकों में पिछले कई वर्षों से लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि लगातार भूकंप के झटके आने से बड़े झटकों की संभावना कम हो जाती हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *