लगातार बारिश के चलते जोगिन्दरनगर क्षेत्र के खड्ड नाले उफान पर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में शनिवार सुबह 10 बजे से लगातार बारिश हो रही है जिससे जोगिन्दरनगर क्षेत्र के सभी खड्ड नाले उफान पर हैं। कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। बारिश से क्षेत्र की सड़कों पर भी असर हुआ है।

टिकरू के पास रणा खड्ड का नज़ारा

जोगिन्दरनगर क्षेत्र की रणा खड्ड,गुगली खड्ड, सुक्कड़ खड्ड, बलोहल खड्ड,कुटिया नाला सहित कई खड्ड और नाले लगातार बारिश के चलते उफान पर हैं।

आज दूसरे दिन रविवार को भी बारिश बारिश लगातार हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। यह बारिश धान,मक्का,चरी की फसल के लिए अत्यन्त लाभकारी है वहीँ बागवानों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है।

ट्रैफिक अपडेट

  1. मंडी से कुल्लू जाने वाले यात्री वाया कटौला मार्ग से यात्रा करें। यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए खुल गया है।
  2. चंडीगढ़ से कुल्लू मनाली आने वाले यात्री नए फोरलेन का प्रयोग न करें। यह कई जगह भूस्खलन के चलते बंद है। यात्री केवल वाया स्वारघाट पुराने मार्ग का ही इस्तेमाल करें।
  3. मंडी से कुल्लू सड़क मार्ग पंडोह के पास भूस्खलन होने के कारण बंद है। इस मार्ग पर यात्रा न करें। कुल्लू से मंडी आने जाने वाले यात्री वाया चैल चौक सड़क मार्ग पर यात्रा करें।
  4. प्रदेश में आजकल भारी बारिश का अलर्ट ज़ारी हुआ है जिसके चलते अनावश्यक यात्रा न करें।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *