कीरतपुर-मंडी फोरलेन पर बढ़ेगी स्पीड लिमिट

कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी नेशनल हाईवे या फोरलेन पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने को लेकर सहमति बन गई है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ये मामला दिल्ली जाकर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने उठाया था और मंत्री ने इस अपनी मंजूरी दे दी है। अब सिर्फ मंत्रालय से अधिसूचना का इंतजार है।

विधानसभा के मानसून सत्र में भी धर्मपुर से भाजपा विधायक चंद्रशेखर ने सदन में ये प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दिल्ली गये मुकेश अग्रिहोत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया।

इस दौरान मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया था कि फोरलेन पर मोड़ यानी करव के कारण स्पीड लिमिट 60 रखी थी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर वाहनों की गति सीमा 60 से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर सहमति बनी है।

वर्तमान में इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित होने के कारण आम लोगों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहन संचालकों में भी नाराजगी थी।

ओवरस्पीडिंग के मामलों में बड़ी संख्या में चालान किए जा रहे थे। हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के कारण वाहनों के स्वचालित चालान भी हो रहे थे, जिससे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह मामला कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी उठा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में इस मुद्दे को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के समक्ष उठाकर गति सीमा बढ़ाने की बात कही थी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *