इशांत भारद्वाज और रमेश ठाकुर के तरानों से झूमा जोगिन्दरनगर

जोगिन्दरनगर : राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दरनगर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुल्लवी गायक रमेश ठाकुर तथा गोजरी फेम इशांत भारद्वाज ने पहाड़ी गीतों का खूब तडक़ा लगाया।

इशांत भारद्वाज और रमेश ठाकुर के तरानों से झूमा जोगिन्दरनगर

मांउटमोर्या इंटरनेशल स्कूल की बच्चियों के नृत्य ने भी लोगों का खूब मन मोहा। प्राइम टाइम में रमेश शर्मा ने अपनी कुल्लवी नाटियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

जबकि ईशांत भारद्वाज ने अपने सुप्रसिद्ध गीतों को गाकर श्रोताओं को खूब रिझाया। कार्यक्रम में एसपी मंडी विनोद कुमार ने चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत की ।

इशांत भारद्वाज

इशांत भारद्वाज ने अपने सुप्रसिद्व गीत निक्की जिनी गोजरी, बिंद्रा बना बो खेरी गोजरियो, उच्चड़े कैलाशा रा राजा, चली कुड़मेट, शिवा जी रा वासा, कान्हा री मुरली, मेरेया केलंगाए एवरग्रीन पहाड़ी नाटी, सिमलो सहित लम्बे तेरे लारे आदि गीत गाकर लोगों को मनोरंजन किया।

रमेश ठाकुर

वहीँ रमेश ठाकुर ने लहुलिए, घोर तेरा बंगलू, करना झुरना पगले, सैंज म्हारा होटल, बांकी पोटू आलिए तथा घोर पाऊ तेरा झूरिए आदि नाटियों पर श्रोताओं को झुमाया।

इस संध्या में बीना, पुष्पा देवी, राज, काजल, कार्तिक, वंशिका, लता, अखिलेश, अजय कुमार, आदित्य, कमलेश, जानवी ठाकुर, शम्मी देवी, आदित्य, अजय कुमार, संतोष पटियाल, शिवानी, शुभम, गतिक एंड भविक, धनी राम, पार्थ, अंशुल धीमान, रंजीत राणा, शिवानी, सुरेश, रेखा चौहान, डीएस शिक्षार्थी, रोहित सागर, कुलदीप कुमार, वैशाली, राधा म्यूजिकल गु्रप, किरण, गौरव पठानिया, आशीम शर्मा, रवि कुमार, संदीप शर्मा, भीम सिंह, मनोहर ठाकुर, तिलक राज तथा रामेश्वर शर्मा ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *