जोगिन्दरनगर में शुरू हुई राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

जोगिन्दरनगर : मंडी जिला के जोगिन्दरनगर में लघु शिवरात्रि मेले के शुभ अवसर पर 1 से 5 अप्रैल तक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की 10 टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

पांच दिन तक देवों के आगमन से तक देवमय हो जाता है जोगिन्दरनगर

ये रहे मुख्यअतिथि

कार्यक्रम में एसडीपीओ बैजनाथ संदीप शर्मा मुख्य अतिथि तथा प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री की प्रतिनिधि दिव्यांशी मल्होत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान मेलाध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दरनगर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

“वॉलीबॉल का मैदान बुलाएँ—चिट्टे को दूर भगाएँ”

आयोजन को सफल बनाने में एसएचओ जोगिन्दरनगर सकीनी कपूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान प्रशासन द्वारा मुख्य थीम “वॉलीबॉल का मैदान बुलाएँ—चिट्टे को दूर भगाएँ” को प्रमुखता से अपनाया गया, जिसके माध्यम से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते जोगिन्दरनगर के एसडीएम

यह है इनामी राशि

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹51,000, उपविजेता को ₹31,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

दर्शकों की भारी भागीदारी

मैचों के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और दर्शकों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिशा में भी अहम पहल साबित हो रहा है।

राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान आपस में मुकाबला करती टीमें

रोमांचक होंगे मुकाबले

प्रशासन ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में मुकाबले और भी रोमांचक होंगे, जहां टीमें खिताब के लिए कड़ी टक्कर देंगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *