जोगिन्दरनगर में पति के अत्याचार से तंग पत्नी और बेटी ने निगला जहर

जोगिन्दरनगर : नशे की लत ने एक और घर को उजड़ने पर मजबूर कर दिया है। ताजा मामला जोगिन्दरनगर का है, जहां शराबी पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने बेटी सहित जहर निगल लिया।

जोगिन्दरनगर में पति के अत्याचार से तंग पत्नी और बेटी ने निगला जहर

जानकारी के अनुसार जोगिन्दरनगर में भराड़ू के आलगा-बाड़ी गांव में मां-बेटी ने जहर खा लिया, जिसके बाद दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 52 वर्षीय मां सुमना देवी और उसकी बेटी पूनम को टांडा मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया गया है।

मां सुमना देवी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमना का पति बेसर राम काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और जब घर आते हैं, तो शराब पीकर घर के सभी सदस्यों से मारपीट व गाली-गलोज करते हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *