प्रदेश में अभी नहीं चलेंगी बसें, मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी बसें न चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्रियों ने कहा कि अगर बसें चलाई तो अभी तक की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब कर्फ्यू में 1 घंटे की और छूट प्रदान की गई है. अब कर्फ्यू में 4 घंटे के स्थान पर 5 घंटे की छूट रहेगी.

खुलेंगी शराब की दुकानें

सरकार ने लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर ऐसा किया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आर्थिक सुधारों को लेकर रणनीति बनाई गई। पुरानी एक्साइज पॉलिसी 31 मई तक जारी रहेगी। पहली जून से नई पॉलिसी लागू होगी।

पुरानी एक्ससाइज पालिसी 31 मई तक

शराब दुकानों व टोल बैरियर लाइसेंस शुल्क 22 मार्च के बाद से इनके खुलने तक माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुराना कोटा उठा सकेंगे। टोल बैरियर 31 मई तक चलेंगे। अगला पीरियड पहली जून 2020 से 31 मई 2021 तक रहेगा।

अंशकालीन कर्मचारी होंगे पक्के

इसके अलावा अंशकालीन कर्मचारी आठ साल के सेवाकाल के बाद नियमित होंगे। सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत एक लाख से अधिक मजदूरों को मासिक 2 हजार के हिसाब से 20 करोड़ का भुगतान सरकार कर चुकी है।

मजदूरों को मिलेंगे 2 हजार

आने वाले समय में इन मजदूरों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 120 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *