लाहुल-स्पीति में भारी हिमपात; सभी मार्ग बंद, अटल टनल के दोनों किनारे भी बर्फ तले दबे

हिमाचल में लाहुल-स्पीति जिला में भारी हिमपात हुआ है। इससे सभी संपर्क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। मनाली-लेह राजमार्ग-003 बर्फबारी होने के कारण बंद हो गया है।

अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में भारी हिमपात हुआ है। इसके अलावा दारचा-शिंकुला मार्ग, पांगी-किलाड़ मार्ग, ग्रांफू-काजा, समुदो-लोसर मार्ग बंद हो गए हैं।

जिला कुल्लू में भी रात भर ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कई बस रूट प्रभावित हो गए हैं।

उधर धौलाधार और चौहार घाटी में भी ताज़ा बर्फ़बारी हुई है। कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है जो गेहूं की फसल के लिए वरदान बन कर बरसी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *