टिकरू के भजकैड़ा गाँव में हुआ आउटरीच कैम्प का आयोजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत टिकरू पंचायत के भजकैड़ा गाँव में वीरवार को आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरू की टीम द्वारा किया गया।

इस कैम्प में 20 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं बीपी,शुगर एवम हीमोग्लोबिन के निशुल्क टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा सभी को औषधि भी वितरित की गई।

टिकरू आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ शबनम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के आउटरीच कैम्प स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के गांवों में लगाए जाते हैं। इसी क्रम में इस प्रकार के कैम्प लगाए जा रहे हैं।

उन्होंनें लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के कैम्प में आकर सुविधा का लाभ जरूर उठाएं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *