झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में लगी आग, कई कामगारों के फंसे होने की आशंका

सोलन जिले के बद्दी स्थित झाड़माजरी में कंपनी में आग लगने का मामला सामने आया है। अग्निकांड की यह घटना परफ्यूम बनाने वाली कंपनी एरोमा एरोमेटिक्स में पेश आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने से कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

फैक्ट्री में लगी आग

वहीं, कंपनी के अंदर कुछ कामगारों के भी फंसे होने की आशंका है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *