दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.  भूकंप आने के बाद लोग घर और दफ्तरों से बाहर की तरफ भागने लगे. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भूकंप के झटके लगे थे. इसी के साथ उत्तराखंड में आज दो बार धरती हिली.

एक हफ्ते पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था.जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 मापी गई है. भूकंप के ये झटका रात को सात बजकर 57 मिनट पर आए थे. भूकंप का सेंटर नेपाल में बताया गया है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में इससे पहले छह नवंबर को रात 1:57 पर काफी तेज भूकंप के झटके लगे थे. तब भी भूकंप का केंद्र नेपाल में था. वहां इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी. तब भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी.

कहां-कहां आया भूकंप

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में ये भूकंप के झटके आए. यूपी में नोएडा, गाजियाबाद के साथ-साथ बिजनौर में भूकंप के झटके लगे. इसी के साथ उत्तराखंड के टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्नर, पौढ़ी और खटीमा में भूकंप आया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *