तीसा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास हुई एक सडक़ दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है, जहां एक वाहन सिउल नदी में गिर गया, जिसमें नौ पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे।

तीसा में सड़क हादसे का फोटो

दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर जा रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में छह पुलिस कर्मियों समेत सात लोगों की जान चली गई और पांच अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वाेत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। श्री सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।