हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 5 दिन बारिश व बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी 5 दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसर ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इस कारण से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

19 से 24 मार्च तक होगी बारिश

मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से 19, 21,22, 23 व 24 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

बर्फ़बारी की सम्भावना

इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। आज भी उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली हुई है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 7.3, कल्पा 1.0, धर्मशाला 11.7, ऊना 8.5, नाहन 13.3, केलांग -5.1, पालमपुर 8.0, सोलन 7.3, मनाली 4.9, कांगड़ा 9.7,

मंडी 8.6, बिलासपुर 10.2, चंबा 9.6, डलहौजी 7.8, जुब्बड़हट्टी 11.0, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -1.9, नारकंडा 5.1, भरमौर 6.6, रिकांगपिओ 4.4, सेऊबाग 6.3,

धौलाकुआं 10.1, बरठीं 8.7, समदो -0.1, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *