हिमाचल प्रदेश में धान खरीद के लिए कल से खुलेंगे केंद्र

हिमाचल प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए छह धान खरीद केंद्र मंगलवार से खुलेंगे। प्रदेशभर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए सोमवार शाम तक 1154 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।

2203 रुपए प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य तय किया गया है। सोमवार शाम तक तक किसानों को 430 टोकन नंबर जारी किए गए हैं।

प्रदेश में धान खरीद के लिए बनाए गए केंद्रों में तीन अक्तूबर से धान की फसल की खरीद शुरू हो जाएगी।

प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवां जिला कांगड़ा,

धौला कुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *