टिकरू स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में वीरवार को प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में एनएसएस स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सबसे पहले स्कूल कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेन्द्र शर्मा और हिंदी की प्रवक्ता श्रीमती अनीता शर्मा ने प्रधानाचार्या महोदया को बुके देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को बताया कि आज ही के दिन एनएसएस की स्थापना हुई थी। उन्होंनें एनएसएस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” पर प्रकाश डालते हुए इसे लोकतांत्रिक भावना और मूल्यवर्धक शिक्षा का प्रतीक बताया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व प्रवक्ता गणित श्री वीरेन्द्र शर्मा और प्रवक्ता इतिहास श्रीमती बवीता ने विद्यार्थियों को एनएसएस का इतिहास और समाजसेवा में इसकी भूमिका से अवगत कराया।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भाषण,एकल नृत्य,समूहगान,भजन और नाटी सहित रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भाषा, संस्कृति, मानवता और सेवा भावना से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी एवं मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी।
