भालारिहड़ा के पास बस की ब्रेक हुई फेल,बाल बाल बची सवारियां

जोगिन्दरनगर : जोगिंदरनगर से भाला रिहड़ा जाकर वापिस आ रही बुधवार को सुबह के समय चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की भाला रिहड़ा के करीब तीखे मोड़ में ब्रेक फेल हो गई।

ब्रेक फेल होने के बाद बस का फोटो

ब्रेक फेल होते ही अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान गनीमत यह रही कि बस के अगले टायर सड़क से कुछ बाहर होकर जमीन में धंस गए।

बस का अगला कुछ हिस्सा जमीन में बैठ गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. यह जोगिन्दरनगर वापिस जा रही बस में क़रीब 20 सवारियां थी जो सभी सुरिक्षत हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *