सिलेंडर में आग भड़कने से 1 झुलसा, 5 ने भागकर बचाई जान

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत डोहग गाँव में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर में रिसाव से भड़की आग से एक व्यक्ति झुलसा गया है। वहीं, पांच ने भागकर जान बचाई है। हादसा उस वक्त हुआ जब समारोह के चलते मेहमान नवाजी के लिए खाना बनाया जा रहा था।

दमकल विभाग के कर्मचारी

सुबह 10 बजे की है घटना

तभी अचानक सिलिंडर में आग भड़क गई तथा इस दौरान रसोई में मौजूद तीन महिलाओं समेत पांच लोग बाहर भागे। जबकि गैस सिलिंडर में भड़की आग पर काबू पाते हुए एक व्यक्ति का पांव और बाजू झुलस गए। आग की यह घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।

माधो राम के आवास में हुआ हादसा

शहर से करीब चार किलोमीटर दूर बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए माधो राम के डोहग स्थित आवास में एक कार्यक्रम के चलते मेहमानों के लिए दोपहर के भोजन की तैयारी चल रही थी तभी अचानक रसोई घर में मौजूद एक गैस सिलिंडर में आग भड़क गई और आस पास के कमरों भी आग फैल गई।

आग बुझाने में लोगों ने की मदद

इस दौरान घर में मौजूद केहर सिंह ने अपनी जान पर जोखिम उठाकर रसाई घर से दहकते हुये गैस सिलिंडर को बाहर निकाला तभी मौके पर एकत्रित भीड़ ने किसी तरह गैस सिलिंडर की आग बुझाने में सफलता हासिल की। सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल जवानों की टीम से पहले आग पर काबू पाया जा चुका था।

तहसीलदार ने की पुष्टि

तहसीलदार जोगिन्दरनगर डा. मुकुल शर्मा ने डोहग में सोमवार सुबह हुई आग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर नुकसान के आंकलन के आदेश जारी कर दिए है।

पुलिस ने लिया जायजा

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आग के कारणों की जांच जारी हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *