घर लौट रहे युवक के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में मिला शव

गोहर: उपमंडल मुख्यालय के समीप छपराहण पंचायत के छपराहण गांव में एक युवक की खाई में गिरने के कारण मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्ण चंद (40) पुत्र ऐली राम निवासी छपराहण के रूप में की गई है।

छपराहण पंचायत के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार रात पूर्ण चंद छपराहण कस्बे से अपने घर जा रहा था कि घर लौटती बार उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।

मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने पूर्ण चंद क शव खाई में गिरा देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया। एस.पी. मंडी प्रेम ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *