टिकरू स्कूल में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन वीरवार को प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री पंजाब सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ टिकरू स्कूल का स्टाफ व एसएमसी अध्यक्ष

कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया.

उसके पश्चात एनएसएस की स्वयंसेवक रिया ने 7 दिनों की दिनचर्या सभी को बताई तथा जितनी भी गतिविधियां इस दौरान आयोजित हुई उन्हें क्रमवार से रखा। इस सात दिवसीय शिविर के दौरान कई स्रोत समन्वयकों ने एनएसएस स्वयं सेवकों का मार्ग दर्शन भी किया।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शिविर के दौरान बेहतर क्रियाकलाप के तहत बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक छात्रों में वरुण को तथा छात्राओं में तनु को चुना गया। इसके अलावा कपिल और नीतिका को भी बेहतर स्वंयसेवक चुना गया।

एसएमसी अध्यक्ष श्री पंजाब सिंह ने बच्चों,कार्यक्रम अधिकारी व स्टाफ को इस शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी तथा बच्चों को यह जानकारी दी की ऐसे शिविरों से बच्चों के मन में सहयोगात्मक भावना का विकास होता है तथा स्वयं कार्य करना भी बच्चे सीखते हैं।

उधर प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने भी एनएसएस स्वंयसेवकों के कार्यों को सराहा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *