मंडी के पास जीप दुर्घटना में 3 युवकों की मौत

मंडी: मंडी के द्रंग में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कटोला में देर रात एक जीप गहरी खाई में समा गई और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी पद्धर मदन कांत शर्मा ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों युवकों के शवों को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

नवलाय के पास हुआ हादसा

नवलाय के पास एक सड़क के काम में जुटी जेसीबी के लिए तेल की सप्लाई ले जा रही जीप जैसे ही करथा गांव के पास पहुंची तो ड्राइवर उस पर से काबू खो बैठा और गाड़ी सीधा 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

ये थे मृतक

हादसे में भूपेंद्र शर्मा निवासी बाल्ट, नवदीप निवासी समलोह की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल ड्राइवर कांगड़ा निवासी निधि सिंह को आईजीएमसी रैफर किया गया पर घावों के ताव को न सहते हुए उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे की छानबीन जारी

डीएसपी पद्धर मदन कांत शर्मा ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों युवकों के शवों को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *