जोगिन्दरनगर में पशु मित्र भर्ती के तहत 21 पुरुष अभ्यर्थी हुए सफल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत पुरुष वर्ग के विभिन्न संस्थानों में पशु मित्रों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 58 पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 43 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। आयोजित परीक्षा में 21 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

जोगिन्दरनगर में पशु मित्र भर्ती के तहत 21 पुरुष अभ्यर्थी हुए सफल

इस संबंध में सदस्य सचिव पीएमईसी एवं वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई गई।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए गए तथा निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

उन्होंने बताया कि शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों के लिए नियमानुसार सूचित किया जाएगा।

इसके तहत दस्तावेज सत्यापन, पात्रता जांच तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सभी चयन प्रक्रियाएं विभागीय नियमों के अनुसार संपन्न होंगी।

वरिष्ठ वेटनरी ऑफिसर ने कहा कि पशु मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं, पशु चिकित्सा सेवाओं तथा जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में योग्य, सक्षम एवं समर्पित युवाओं का चयन विभाग की प्राथमिकता है, ताकि पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *