झलवाण में खाली गैस सिलेंडरों के साथ स्टेट हाईवे पर चक्का जाम

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में रसोई गैस की वितरण प्रणाली को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन पर उतर आए हैं। शनिवार को भराडू में प्रदर्शन के बाद अब मंडी -सरकाघाट सड़क मार्ग पर झलवाण में सड़क पर सिलेंडर रख कर प्रदर्शन किया गया तथा जोगिन्दरनगर-सरकाघाट सड़क यातायात जाम किया गया।

लगभग आधा घंटा बंद की गई सड़क के बाद इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके गांव में पिछले लगभग दो माह से गैस की आपूर्ति नहीं की गई है ।

इन महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि इन्हें अगले मंगलवार तक गैस की आपूर्ति न की गई तो यह मंगलवार को फिर से सड़क पर यातायात जाम करेंगी और गैस एजेंसी कार्यालय समक्ष भी प्रदर्शन करेंगी। महिलाओं ने गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी भी की ।

उल्लेखनीय है कि जोगिन्दरनगर क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति पिछले कुछ समय से अव्यवस्थित होकर रह गई है और क्षेत्र में अनेक गांव में पिछले लगभग दो माह से गैस आपूर्ति नहीं हो पा रही ।

रसोई गैस हेतु निर्धारित रूट चार्ट अनुसार कहीं भी आपूर्ति नहीं की जा रही वहीं यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि गैस की काला बाजारी का धंधा भी पनप रहा है।

आपूर्ति सुचारू होने के सभी दावे हवा हवाई हो रहे है । लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द लोगों को पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस की आपूर्ति की जाए। लोगों में गुस्सा है। चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *