होम

जोगिन्दरनगर शहर में यातायात के सख्त नियमों का पालन करवाएंगे रोटरी के चेतावनी बोर्ड

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर शहर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए अब रोटरी के चेतावनी बोर्ड भी पुलिस विभाग के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए मदद करेंगे।

यातायात के सख्त नियमों का पालन करवाएंगे रोटरी के चेतावनी बोर्ड

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के लिए रोटरी क्लब और स्थानीय पुलिस विभाग के साथ बीते कुछ दिनों से शुरू हुई संयुक्त कवायद का अधिकांश कार्य पूरा हो जाने के बाद शहर में जाम की स्थिति पर भी यह चेतावनी बोर्ड वाहन चालकों को आगाह करेगें।

वन वे मंदिर रोड़, सरकाघाट सड़क, बस स्टैंड में चेतावनी बोर्ड लगाने की कवायद प्रथम चरण में पूरी हो गई है और जल्द ही दूसरे चरण में मंडी पठानकोट हाईवे के मुख्य चोराहों और हाईवे जाम से प्रभावित सड़कों पर भी यह चेतावनी बोर्ड स्थापित होगें।

डीएसपी देव राज के आह्वान पर शहरी क्षेत्र में यातायात नियमों की पालना के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने का जो जिम्मा रोटरी क्लब को सौंपा गया था उसके अधिकांश कार्य पूरा होने की जानकारी सोमवार को देते हुए वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों की पालना करवाना शामिल है।

बताया कि रोटरी द्वारा लगाए जा रहे बोर्डों में नो पार्किंग, नो एंटरी जैसी महत्वपूर्ण चेतावनियां भी अंकित होगी। इसके लिए हजारों का खर्च रोटरी कल्ब के माध्यम से वहन किया जाएगा।

वहीं यातायात व्यवस्थित करने के लिए बसों के ठहराव और चिन्हित स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की सूचना भी रोटरी के बोर्ड पर स्थापित होगी।

जोगिन्दरनगर शहर के वन वे मंदिर रोड़, बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग और सरकाघाट सड़क के समीप पुलिस विभाग के आहवान पर प्रथम चरण के चेतावनी बोर्ड रोटरी के माध्यम से स्थापित कर दिए गए हैं इनमें पुलिस विभाग के द्वारा आवश्यक सूचनाएं भी इसी सप्ताह अंकित हो जाएगी।

मंडी पठानकोट हाईवे के मुख्य बाजार और चोराहों पर भी रोटरी की देखरेख में पुलिस विभाग के और चेतावनी बोर्ड भी दूसरे चरण में स्थापित होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *