सेस के बाद भी पड़ोसी राज्यों से ज्यादा नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर दी गई प्रतिक्रिया पर कहा कि सरकार विधवा और अनाथ बच्चों के लिए जो सेस लगाने जा रही है, वह सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हीं पर खर्च होगा, जिसके लिए लिया जा रहा है।

विधानसभा में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिनको अभी तक ओपीएस नहीं मिली, 2032 तक उन्हें भी सरकार ओपीएस देगी। हम एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली के अलावा इन गरीब परिवारों की महिला को 1500 रुपए के साथ हिमकेयर भी देंगे।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा विधवा और अनाथ बच्चों के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले सेस को लेकर कहा कि पंजाब और हरियाणा से अधिक हिमाचल में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे ।

सरकार ने यह अभी तय नहीं किया है कि कितना सैस लगाना है। यह 10 पैसे, 20 पैसे भी हो सकता है। ऐसे में हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा नहीं बढ़ेंगे।

फायनांशियल एमरजेंसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फायनांस चाहे कम हो, लेकिन हम आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *